OPPO ने अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन OPPO Reno15C 5G की कीमत भारत में बढ़ा दी है। कंपनी ने इसके दोनों स्टोरेज वेरिएंट्स के दाम में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। नई कीमत फिलहाल ऑफलाइन स्टोर्स पर लागू हो चुकी है और जल्द ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी देखने को मिलेगी।
कीमत बढ़ने के बाद भी यह स्मार्टफोन अपनी बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग और दमदार कैमरा फीचर्स के कारण मिड-रेंज सेगमेंट में चर्चा में बना हुआ है।
OPPO Reno15C 5G की नई कीमत
नई कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसके दोनों RAM और storage variants महंगे कर दिए हैं। पहले जहां 8GB RAM + 256GB storage वाला मॉडल ₹34,999 में मिलता था, वहीं अब इसकी कीमत बढ़कर ₹37,999 हो गई है। इसी तरह 12GB RAM + 256GB storage वाले मॉडल की कीमत ₹37,999 से बढ़कर ₹40,999 कर दी गई है। यानी दोनों ही वेरिएंट्स पर करीब ₹3,000 का price hike हुआ है। कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं बताया कि कीमत क्यों बढ़ाई गई है, लेकिन आमतौर पर ऐसा hardware cost या मार्केट कंडीशन के कारण होती है।
OPPO Reno15C 5G के मुख्य स्पेसिफिकेशंस
यह स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन और दमदार बैटरी के साथ आता है। इसके कुछ प्रमुख फीचर्स इस प्रकार हैं:
Display
फोन में 6.57-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग अनुभव ज्यादा स्मूद हो सकता है।
Processor
OPPO Reno15C 5G में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर मिलता है। यह चिपसेट मल्टीटास्किंग, गेमिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल में अच्छा परफॉर्मेंस दे सकता है।फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है।
Battery & charger
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh battery है। इतनी बड़ी battery होने की वजह से यह फोन लंबे समय तक चल सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो दिनभर phone इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ 80W SuperVOOC fast charging भी दी गई है, जिससे phone काफी कम समय में charge हो सकता है। यानी अगर battery low हो जाए तो आपको ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
Camera
OPPO Reno15C 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है:
- 50MP प्राइमरी कैमरा
- 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- 2MP अतिरिक्त सेंसर
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा कैमरा में AI Portrait Blur, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और Pure Tone टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
क्या कीमत बढ़ने के बाद भी यह फोन खरीदना सही है?
हालांकि कीमत बढ़ने के बाद यह फोन पहले से थोड़ा महंगा हो गया है, लेकिन इसकी 7000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स इसे अभी भी मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत विकल्प बना सकते हैं।
अगर आपको लंबी बैटरी लाइफ और तेज चार्जिंग वाला फोन चाहिए, तो यह स्मार्टफोन अभी भी आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।







